Top News

समुंद्र में गर्क हो जाएंगे मुंबई और न्यूयार्क जैसे बड़े शहर : संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी

न्यूयार्क : आईएनएस, इंडिया
मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव ने दुनिया का मुस्तकबिल खतरे में डाल दिया है। इस हवाले से जो रिपोर्टें सामने आ रही हैं, वो एक बड़े संकट की तरफ इशारा कर रही है। 
समुंद्र में गर्क हो जाएंगे मुंबई और न्यूयार्क जैसे बड़े शहर : संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी
समुंद्र 
    ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगर सी लेवल में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही तो मुंबई और न्यूयार्क समेत दुनिया के कई बड़े शहर समुंद्र में गर्क हो जाएंगे। दुनियाभर में महसूस किए जा रहे मौसमी बदलाव के बीच संयुक्त राष्टÑ के सेक्रेटरी जनरल अन्तोनियो ने ये चेतावनी दी है। संयुक्त राष्टÑ के सेक्रेटरी जनरल अन्तोनियो ने कहा कि मुंबई और न्यूयार्क जैसे बड़े शहरों को सतह समुंद्र में इजाफे़ से संगीन असरात का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि राष्टÑीय स्तर पर मौसम में हो रहे बदलाव से निमटने के लिए संजीदा कोशिशें करनी होंगी। 
    उन्होंने कहा कि सतह समुंद्र में इजाफा अपने आप में एक बड़ा खतरा है और समुंद्र की बढ़ती सतह मुस्तकबिल को गर्क़ कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हर बड़े शहर मसलन काहिरा, लागोस, मापोटो, ढाका, जकार्ता, मुंबई, शंघाई, बैंकाक, लंदन, लास एंजलिस, न्यूयार्क, बियोन्स आॅवर्स, सैंटियागो और कोपनहेगन को संगीन खतरे का सामना करना पड़ सकता है। गोटोरस ने कहा कि औसत समुंद्री सतह 1900 के बाद पिछले 3000 सालों में किसी भी पिछली सदी के मुकाबले में ज्यादा तेजी से बढ़ी है और ये कि पिछली सदी में पिछले 11000 सालों में किसी भी वक़्त के मुकाबले में पर्यावरण ज्यादा तेजी से गर्म हुआ है। 
    उन्होंने कहा कि चाहे ग्लोबल वारमिंग रहस्यमयी तौर पर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक ही सिमटा क्यों ना रहे, फिर भी ये समुंद्र की सतह में नुमायां इजाफा का बाइस बनेगा। गोटोरस ने कहा कि सी लेवल में इजाफा चिंता का कारण है। बढ़ते समुंद्र से कुछ करीबी इलाकों और यहां तक कि मुल्कों तक के अस्तित्व को खतरा हो सकता है।

90 करोड़ लोगों की जिंदगी दांव पर 

न्यूज एजेंसी एपी ने संयुक्त राष्टÑ के प्रमुख अन्तोनियो गोटोरस का हवाला देते हुए बताया है कि सी लेवल में लगातार इजाफे से बंगला देश, चीन, इंडिया और नीदरलैंड को ज्यादा खतरा हो सकता है। गोटोरस ने खबरदार किया है कि ये सूरत-ए-हाल उन मुल्कों के लिए सजा-ए-मौत के बराबर है जो समुंद्र के करीब हैं। 

तेजी से बढ़ रहा समुंद्र का तापमान भी 

गोटोरस के मुताबिक समुंद्रों का दर्जा हरारत भी पिछली सदी के दौरान इतना बढ़ा है जितना पिछले 11 हजार साल में भी नहीं बढ़ा था। उन्होंने आंकड़ों के हवाले से कहा कि अगर टेंपरेचर एक दशमलव पांच सेल्सियस हो तो भी अगले दो हजार बरसों में सी लेवल में दो से तीन मीटर इजाफा होगा। सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने से समुंद्र की सतह छ: मीटर 19 दशमलव सात फुट इजाफा होता है, जबकि अगर पांच डिग्री तक बढ़े तो सी लेवल में 22 मीटर 72 फुट का इजाफा होगा। उनका आगे कहना था कि दुनिया एक दशमलव पांच के तापमान की हद से गुजर रही है और इसके नतीजे के बारे में सोचना भी खतरनाक है।

nai tahreek, naitahreek, tahreek, tahreeke nav



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने