नई तहरीक : दुर्ग
श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ एवं सुविहित प्रतिष्ठा महोत्सव समिति का पंचम दिवस साधु संस्कार, पंच परमेष्ठी, पांच महाव्रत प्राप्ति हेतु प्रकृष्ठ पुण्य फैलाने वाला रहा। सुबह 9 बजे परमात्मा आदिनाथ का विवाह संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में मामा का मायरा, परमात्मा का राज्याभिषेक, देवों का आगमन हुआ। यह संपूर्ण विधि विधान अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव अयोध्या नगरी में संपन्न हुआ।

धर्म सभा में मंगल मूर्ति जाजम बिछाने की अन्य बोलियों का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोपहर 2 बजे पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजा हुई। संध्याकालीन रात्रि भक्ति प्रमुख संगीतकार नरेंद्र वाणी गोता जी की टीम एवं मालपुरा के प्रसिद्ध गायक राजू विजय वर्गीय द्वारा संध्या भक्ति भावना की गई। भक्ति कार्यक्रम में परमात्मा की भक्ति करते हुए सभी ाूमने लगे। परमात्मा आदिनाथ का सगाई समारोह हुआ। मामा-मामी द्वारा मामेरा आगमन हुआ। प्रभु की बारात प्रस्थान पश्चात बारात का स्वागत किया गया। बारात विदाई बहन द्वारा राजतिलक और राज पंडितों द्वारा राज्याभिषेक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
17 फरवरी को परमात्मा की भव्य शोभायात्रा अयोध्या नगरी से प्रारंभ होगी जो सदर जिन मंदिर से प्रारंभ होकर, गांधी चौक जवाहर चौक, भाजपा कार्यालय शनिचरी बाजार होते हुए अमर हाइट पहुंचेगा जहां जुलूस का समापन होगा। आचार्य श्री जिन मणिप्रभ सुरिस्वर जी महाराज ने कहा, हमें अनुशासन के साथ परमात्मा की शोभायात्रा निकालना है। शोभायात्रा में प्रभु आदिनाथ का जय जयकार करें। जुलूस पश्चात धर्मसभा में प्रमुख चढ़ावे की बोली लगेगी। जिसमें मंदिर की ध्वजा और परमात्मा की प्रतिष्ठा की बोली के अलावा बोलियां संपन्न होगी। जुलूस में देश-प्रदेश से अन्य संघों से काफी श्रावक श्राविका उपस्थित रहेंगे। जुलूस की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। भव्य गाजे-बाजे, रथ, पालकी, घोड़ों के साथ जुलूस का विशेष आकर्षण महाराष्ट्र ढोल रहेगा। जुलूस प्रभारी आदिनाथ श्रद्धा मंडल है। गुरुवार की दुर्ग प्रतिष्ठा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के अनेक संघों की उपस्थिति रही।