मुंबई के जेजे अस्पताल में 130 साल पुरानी बर्तानवी सुरंग मिली
मुंबई : आईएनएस, इंडिया
मुंबई के जेजे अस्पताल में 130 साल पुरानी बर्तानवी सुरंग मिली है। तकरीबन 200 मीटर लंबी ये सुरंग अंग्रेजों ने बनवाई थी। अस्पताल इंतिजामीया ने सुरंग के मिलने की इत्तिला महिकमा आसारे-ए-कदीमा को दे दी है।
सुरंग के बारे में मजीद जानने की कोशिश की जा रही है। जेजे अस्पताल के डाक्टर अरूण राठौड़ नर्सिंग कॉलेज कैम्पस में चहलकदमी कर रहे थे। अचानक उन्हें कुछ अलग नजर आया, फिर इर्दगिर्द की मिट्टी हटाने के बाद उन्हें ये सुरंग नजर आई। जिसके बाद मुलाजमीन की मदद से टनल का मुआइना किया गया। अस्पताल के मुताबिक ये सुरंग डिलीवरी वार्ड से बच्चों के वार्ड तक फैली हुई है और अस्पताल की दो इमारतों को आपस में जोड़ती है। सुरंग की लंबाई 200 मीटर बताई जा रही है। सर जेजे अस्पताल की इमारतें 177 साल कब्ल तामीर की गई थीं।
सुरंग का मुताला करने के बाद महिकमा आसारे-ए-कदीमा (पुरातत्व विभाग) अपनी रिपोर्ट इंतिजामीया को देगा। बर्तानवी दौर की ये सुरंग तकरीबन 130 साल पुरानी है। सवाल ये भी उठ रहा है कि अंग्रेजों ने ये सुरंग क्यों बनाई होगी, जेजे अस्पताल की 175 साल पुरानी तारीख है जो एक तारीखी इमारत भी है। ये सरकारी अस्पताल ना सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे मुल्क में मशहूर है। ये अस्पताल मुल्क भर में गरीब मरीजों के ईलाज के लिए जाना जाता है। अस्पताल में बम धमाकों, फसादाद और दहशत गिरदाना हमलों में जखमी होने वाले कई मरीजों का ईलाज किया जा चुका है। इसके साथ अंडरवर्ल्ड ने भी इस अस्पताल में खूँरेजी की थी। इससे पहले भी मुंबई में अंग्रेज दौर की सुरंगें मिल चुकी हैं। 2016 मे मुंबई के मालाबार हिल के राज भवन में बर्तानवी दौर की एक सुरंग मिली थी। यहां एक 500 साल पुराना बंकर भी मिला था।