मस्जिद हराम में मुख़्तलिफ जबानों में आगाही की सहूलत

 एक दिन में 42 हजार अफराद मुस्तफीद

रियाद : आईएनएस, इंडिया 

मस्जिद हराम और मस्जिद नबवी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की जनरल पे्रजीडेंसी ने 24 घंटे के दौरान मस्जिद हराम में फराहम की जाने वाली नुमायां खिदमात से आगाही देते हुए कहा है कि एक दिन में मस्जिद हराम में मुख़्तलिफ जबानों में रहनुमाई की खिदमत से लगभग 42 हजार अफराद ने फायदा उठाया है। 

मस्जिद हराम और मस्जिद नबवी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम

दो मुकद्दस मस्जिदों की सदारत आम्मा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर बताया कि 8 अक्तूबर के एक दिन में मस्जिद हराम आने वाले 2378 अफराद ने तवाफ की खिदमत से फायदा उठाया। 14 हजार अफराद को डिजिटलि आगाही दी गई। साढे ़93 हजार को फील्ड में मालूमात फराहमी की गई। 41 हजार 968 अफराद ने मुख़्तलिफ जबानों में मालूमात हासिल करके अपने उमूर से आगाही हासिल की। 15 सौ अफराद ने तकसीम किए गए ब्रोशर्ज से फायदा उठाया। बयान में कहा गया कि मस्जिद हराम में एक रोज में फिजा को मुअत्तर करने के लिए 2500 लीटर फ्रेशनर्ज इस्तिमाल किया गया। खुशबू फैलाने के लिए 100 डीफ्यूजर इस्तिमाल किए गए। बायो केअर के लिए 230 लीटर जरासिमकुश माइआ और सतह की सफाई के लिए 14 हजार 900 लीटर जरासीमकुश माइआ इस्तिमाल किया गया। 250 लीटर सेनेटाइजर रोबोटस के जरीया इस्तिमाल किया गया। 1299 लीटर हैंड सैनीटाइजर और 130 लीटर जरासीमकुश अदवियात इस्तिमाल की गईं।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने