Top News

हरम नबवी में हर 400 टन आब-ए-जमजम हो रहा तकसीम

11 रमजान-उल मुबारक, 1444 हिजरी
पीर, 3 अपै्रल, 2023
----------------------------------
रियाद : आईएनएस, इंडिया 
हरमैन शरीफैन की इंतिजामीया की मस्जिद नबवी सल्लल्लाह अलैहि वसल्लम के उमूर की एजेंसी ने वाजेह किया है कि रसूल अल्लाह सल्लल्लाह अलैहि वसल्लम की मस्जिद में हर रोज लगभग 400 टन आब-ए-जम जम फराहम किया जाता है। 

हरम नबवी में हर 400 टन आब-ए-जमजम हो रहा तकसीम

    इस मुकद्दस पानी की फराहमी के इंतिजामात में 520 मुलाजमीन को मुखतस किया गया है। कंटेनर्ज को भरा जाता और मस्जिद नबवी में मखसूस मुकामात तक पहुंचाया जाता है। मस्जिद नबवी के सेहन और छत पर भी पानी की फराहमी का इंतिजाम किया जाता है। एजेंसी ने कहा कि मस्जिद नबवी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की तमाम राहदारियों में जमजम के पानी के 14 हजार से ज्यादा कंटेनर्ज तकसीम किए गए हैं। कंटेनरज के साथ 10 लाख से ज्यादा डिस्पोजेबल गिलास रखे जाते हैं। जमजम के इन कंटेनरज को दिन में 3 मर्तबा धोकर और जरासीम से पाक करके दुबारा भर दिया जाता है। 


    मस्जिद नबवी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के उमूर के लिए काम करने वाली एजेंसी ने बताया कि पानी के कंटेनरज को भरने के लिए 8 मुकामात बनाए गए हैं। जमजम के पानी की बोतलों को ठंडा करने के लिए 3 मराकज कायम किए गए हैं। मुकद्दस पानी से भरी बोतलों को कारकुन थैलों में उठा कर नमाजियों और जाइरीन में तकसीम करने का एहतिमाम करते हैं। मस्जिद नबवी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के उमूर के लिए जनरल पे्रजीडेंंसी की एजेंसी तमाम शोबों में अपने काम को तरक़्की दे रही है। मस्जिद नबवी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम में आने वालों के लिए आराम फराहम करने का एहतिमाम किया जाता है। 
    मस्जिद नबवी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के अंदर, उसके सेहनों और छत पर जमजम के पानी को फराहमी की इंतिजाम किया गया है। जाइरीन की पानी तक रसाई आसान बनाने के लिए इकदामात किए गए हैं। इंतिजामीया कूलर के जरीया ठंडा पानी फराहम करती है, जमजम वाटर प्रोजेक्ट के जरीये पानी लोगों तक पहुंचाती है। मसाजिद को पानी फराहम करने के अलावा फिक्स्ड कंटेनरज, सिंगल यूज कंटेनरज भी फराहम किए गए हैं।



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने