दुर्ग। गंजपारा सदर मंडल की मंडल स्तरीय कार्यसमिति की बैठक विगत दिनों जिला कार्यालय में आहूत बैठक में मंडल के संगठनात्मक कार्याें पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत वरिष्ठ जन मंडल पदाधिकारीगण द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई जिसके बाद मंचासीन वरिष्ठ जन का पुष्प गुच्छ से स्वागत, अभिनंदन किया गया।
स्वागत उदबोधन मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने दिया। उन्होंने मंडल के संघठन के कार्य विषय पर चर्चा की। हर घर तिरंगा, अभियान के जिला सह प्रभारी कांतिलाल जैन, उपाध्यक्ष द्वारा तिरंगा कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया व अन्य विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। हर घर तिरंगा, अभियान के दुर्ग विधानसभा सह प्रभारी अनुप गटागट व विनायक नातू ने अभियान को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा प्रदेश संघठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम सहित अन्य विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
मंडल मंहमत्री संदीप ने किया राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन
राजनीतिक प्रस्ताव के वाचन के मुताबिक आगामी समय में गंजपारा सदर मंडल का नाम, सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल महापुरुषों के नाम से जाना जाए, के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से समर्थन दिया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राहुल पंडित ने किया। उन्होंने मंडल द्वारा किए गए कायों की जानकारी दी। आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष गुलाब वर्मा ने किया। बैठक में कांतिलाल जैन, अनूप गटागट, विनायक नातू, रजा खोखर, मनोज सोनी, दीपक चोपड़ा, नितेश साहू, संदीप जैन, राहुल पंडित, राकेश सेन पार्षद, मनोज शर्मा, गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, श्यामा साव, कृष्णा निर्मलकर, विनीत ताम्रकार, दीपक सिन्हा, ऋषि यादव, उमेश गोस्वामी, राकेश दुग्गड़, देव वर्मा, कमल तिवारी, गीता वर्मा, महेश यादव, कैलाश डग्गर, ममता जैन, नरेन्द्र चंदेल, नरेंद्र गुप्ता, मदन बढाई, रेखचन्द टावरी, टीकम साहू, सुधा राठौड़, ज्योति यादव, खितजा नायक, शबनम बानो, शिव नायक, विक्रम ठाकुर, महेश सर्वा, ईश्वर देवांगन, रवि ताम्रकार, दिपेश निर्मलकर, प्रेम जैन, राहुल सोनकर, प्रमोद नामदेव, अनिल वाढले, राकेश रक्सेल, प्रकाश टावरी, हेमंत नेमा, आनंद यादव, प्यारी बाई, कुंती ठाकुर, जानकी यादव, सतरूपा बाई, कांति बाई, ओमीरानी, बिसाहिन बाई, लता सोनी, माया,परमेश्वरी, पारस साहू आदि मौजूद थे।