दुनिया की पुरानी जबानें, कौन सी जबान कब से बोली जा रही है

19 शव्वालुल मुकर्रम 1444 हिजरी
बुध, 10 मई, 2023
----------------------------
लंदन : आईएनएस, इंडिया 
जबान लिखी जाने वाली हो या बोली जाने वाली, राबते और इजहार का अजीमतरीन वसीला है। इन्सान ने अपनी जरूरीयात और अफ़्कार-ओ-ख़्यालात बयान करने और दूसरों से मेल मिलाप की खातिर जबान ईजाद की। शुरू में इशारों से काम लिया जाता था फिर जल्द ही इन्सानों को महसूस हुआ कि ये वसीला नाकाफी है। जबानों के हुरूफ, तलफ़्फुज और वजूद में आने की तारीख में हैरत-अंगेज तनव्वो के बावजूद हमारे पास ऐसा कोई पैमाना नहीं जिसकी बुनियाद पर किसी भी जबान को पुरानी करार दिया जा सके। अलबत्ता ये बात तस्लीम कर ली गई है कि जो जबानें 500 साल से हैं, वो पुरानी हैं।
दुनिया की पुरानी जबानें, कौन सी जबान कब से बोली जा रही है, Old languages ​​of the world, which language has been spoken since
    सय्यदती मैगजीन के मुताबिक दुनिया-भर में जबानों की तादाद के हवाले से किए जानेवाले सवाल का हतमी (अंतिम) जवाब देना मुम्किन नहीं। इस सिलसिले में किए जानेवाले सरकारी जायजे में बताया गया है कि दुनिया-भर में 6809 जबानें बोली जाती हैं। उनमें नव्वे फीसद जबानें ऐसी हैं, जिनके बोलने वालों की तादाद एक लाख से कम है। 357 जबानें ऐसी हैं, जिनके बोलने वाले 50 से भी कम हैं। 46 जबानें ऐसी हैं जो आइन्दा चंद बरसों में खत्म हो जाएँगी क्योंकि उन्हें बोलने वाला सिर्फ एक इन्सान पाया जाता है। 150 से 200 जबानें ऐसी हैं, जिनके बोलने वालों की तादाद दस लाख से ज्यादा है। 
    आजकल राइज बाअज (कुछ) कदीम (पुरानी) जबानों की तारीख मिस्री 2600 कबल मसीह से आज तक राइज (चलन में) है जिसकी उम्र तकरीबन 4700 बरस है। संस्कृत 1500 कब्ल मसीह (ईसा पूर्व) से आज तक चली आ रही है। इसकी उम्र तकरीबन 3500 बरस है। यूनानी 1450 कबल मसीह से लेकर अब तक राइज है, इस की उम्र तकरीबन 3500 साल है। चीनी 1250 कबल मसीह से अब तक चली आ रही है, इसकी उम्र 3300 साल है। आरामी ग्यारह सौ कबल मसीह से ताहाल जिंदा है, इसकी उम्र 3100 बरस के लगभग है। इब्रानी एक हजार कबल मसीह से लेकर ताहाल राइज है, इसकी उम्र 3000 साल के लगभग है। फारसी ये 800 ईसवी से शुरू हुई। ईरान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकस्तान और दीगर इलाकों में बोली जाती है। इसकी उम्र 2500 साल के लगभग है। 
    तमिल हिन्दोस्तान, सिंगापुर और श्रीलंका में बोली जाती है। इसकी तारीख संस्कृत से ज्यादा पुरानी है, उम्र 2300 बरस के लगभग है। कोरियन 57 कबल मसीह से लेकर अब तक मौजूद है। उम्र 2100 साल के लगभग है। इतालवी (लातीनी) 75 कबल मसीह में पैदा हुई। पोलैंड और वीटीकन की सरकारी जबान अब भी है, इसकी उम्र 2100 साल है। अरबी सामी जबानों में से एक है। ये अरब दुनिया के अलावा तुर्की, ईरान, चाड, माली, सेनेगाल, अरेटीरिया, एथोपीया और जुनूबी सूडान में बोली जाती है। 1060 साल पुरानी है, इसकी इबतिदा इससे कहीं ज्यादा पुरानी है।

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने