Top News

केंद्रीय युवा मंडल की कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों ने ली शपथ

नई तहरीक : दुर्ग 
राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह, केंद्रीय युवा मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा पश्चात नए पदाधिकारियों को छात्रावास भवन, कोटा, रायपुर में शपथ दिलाई गई। 
    केंद्रीय युवा अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत व युवा सचिव विकास सिंह राजपूत ने अपनी टीम का गठन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप और प्रभु श्री राम के तेल चित्रों पर तिलक लगाकर जयघोष के साथ हुई। तत्पश्चात महासभा के पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी और उप समिति के पदाधिकारियों का तिलक लगाकर, नारियल भेंटकर व बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा सचिव विकास राजपूत ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय युवा अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा, युवाओं को अपना लक्ष्य तय करना होगा। यह नहीं है कि सरकारी नौकरियों के पीछे अपना समय व्यर्थ करें। उन्होंने कहा कि प्राइवेट और व्यापार क्षेत्र में भी युवा अपना भविष्य बना सकते हैं और जीवन अच्छी तरह बिता सकते हैं। उन्होंने कहा, इसके लिए युवा मंडल के पास अनेक विकल्प हैं। उनहोंने कहा कि आगामी कार्यक्रम कैरियर गाइडेंस, स्वराज सम्मेलन, प्रदेश स्त्री, महाराणा प्रताप जयंती, क्रिकेट प्रतियोगिता, शतरंज, खो-खो, कबड्डी, युवक-युवती परिचय सम्मेलन जैसे अनेक कार्यक्रम युवा मंडल द्वारा किया जाएगा।
    महासभा अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से व्यवसाय शुरू करना चाहिए। नौकरी के पीछे ना भागें। उन्होंने युवाओं की खेल प्रतिभाओं निखारने के लिए खेलों का आयोजन करने की बात कही। उन्होेंने कहा कि समाज में खचीर्ली शादी पर रोक लगानी चाहिए। खेल एवं क्रीड़ा सास्कृतिक प्रभारी सोनम राजपूत तथा उपाध्यक्ष एकता राजपूत ने केंद्रीय युवा मंडल में स्थान मिलने पर खुशी जताई। 

समाज की कार्यकारिणी 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अंकित सिंह रायपुर, उपाध्यक्ष ठाकुर मंगल सिंह, दुर्ग, उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह राजिम, कोषाध्यक्ष आयुष सिंह दुर्ग, उपसचिव देवेश सिंह खैरागढ़, संगठन सचिव मनीष सिंह थान खमरिया, कार्यकारिणी सदस्य नवीन सिंह बेरला, दुर्गेश सिंह पंडरिया, खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी सोनम राजपूत दुर्ग, सहसंयोजक ठाकुर टामन सिंह रायपुर, उपाध्यक्ष एकता राजपूत रायपुर, कोषाध्यक्ष ठाकुर सतीश सिंह गंडई, उपसचिव पूजा राजपूत रायपुर, क्रीड़ा प्रभारी अवधेश सिंह रायपुर, आलोक सिंह बिलासपुर, अजय सिंह नवागढ़, रोशनी राजपूत, व्यापार एवं आईटी प्रकोष्ठ प्रभारी ठाकुर, सुदर्शन सिंह रायपुर, सह सचिव ठाकुर विक्रम सिंह, राजनंदगांव, उपाध्यक्ष ठाकुर झालेद्र सिंह मारो, कोषाध्यक्ष ममता राजपूत रायपुर, उपसचिव अजय सिंह रायपुर, शरद सिंह रायपुर, अर्पणा राजपूत रायपुर आदि हैं। 
    इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह, उपाध्यक्ष अश्वनी राजपूत, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, सहसचिव कमलेश सिंह, प्रचार सचिव घनश्याम सिंह, केंद्रीय महिला अध्यक्ष वंदना राजपूत, पूर्व महासभा अध्यक्ष होरी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व अजय सिंह, पूर्व प्रचार सचिव अश्विनी लवायन, साहित्य परिषद के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सचिव होमेशवर प्रताप सिंह, मीडिया प्रमुख महासभा आदर्श सिंह, उप समिति अध्यक्ष पंकज सिंह भुवाल, महिला अध्यक्ष आरती ठाकुर एवं विभिन्न उप समिति के युवा अध्यक्ष, सचिव तथा सामाजिक बंधु उपस्थित थे। यह जानकारी लोकेश्वर सिंह ठाकुर ने दी।



Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने