Top News

बिहार बोर्ड : 10 वीं जमात के नताइज का ऐलान, रूमान अशरफ ने किया टाप

9 रमजान-उल मुबारक, 1444 हिजरी
सनीचर, 1 अपै्रल, 2023

पटना : आईएनएस, इंडिया 
बिहार बोर्ड के 10 वीं के नताइज का ऐलान कर दिया गया है जिसमें शेखपूरा के इस्लामिया हाई स्कूल के मुहम्मद रूम्मान अशरफ ने पूरी रियासत में टाप किया है। रूम्मान ने 500 में से 489 नंबर हासिल किए हैं। 

बिहार बोर्ड : 10 वीं जमात के नताइज का ऐलान, रूमान अशरफ ने  किया टाप

    बिहार बोर्ड के 10वीं जमात के नताइज में कुल 81.04 फीसद तलबा पास हुए हैं इनमें 90 तलबा टाप टेन में आए हैं। दूसरी पोजीशन नम्रता कुमारी, (भोजपूर) और अनूपमा ज्ञानी (औरंगाबाद) ने हासिल की है, जिन्होंने 486 नंबर हासिल किए हैं। तीसरी पोजीशन पर भी तीन तलबा मौजूद हैं, जिनमें दो तालिबात शामिल हैं। 484 नंबर हासिल करने वाले ये तीन तलबा संजू कुमारी, भावना कुमारी और जय नंदन कुमार पण्डित हैं, जो बिलतर्तीब नालंदा, चंपारण और लखीसराय से ताल्लुक रखते हैं। चौथी पोजीशन पर 6 तलबा हैं, जिनमें 4 तालिबात शामिल हैं। 483 नंबरों के साथ चौथे मुकाम पर पहुंचने वाले तलबा में स्नेहा कुमारी (औरंगाबाद), नेहा प्रवीण (खगड़िया), श्वेता कुमारी (जमूई), अमृता कुमारी (गोपालगंज), विवेक कुमार (समस्तीपूरे) और शोभम कुमार (जमूई) शामिल हैं। 

बिहार बोर्ड : 10 वीं जमात के नताइज का ऐलान, रूमान अशरफ ने  किया टाप

    दसवीं के इमतिहान में रियासत में पांचवीं पोजीशन हासिल करने वाले 9 तलबा हैं, जिनमें सात लड़के और दो लड़कियां हैं। इन सभी ने 481 नंबर हासिल किए हैं। 


बोर्ड परीक्षा में 16.37 लाख तलबा हुए थे शामिल

इस बार बोर्ड परीक्षा 14 से 22 फरवरी के बीच हुई थी। इम्तेहान में कुल 16.37 लाख तलबा शामिल हुए थे इनमें 8 लाख 35 हजार 213 तालिबात और 8 लाख 31 हजार 201 तलबा थे। बिहार बोर्ड ने पिछले साल भी 31 मार्च को ही मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया था और इस बार भी 31 मार्च को नतीजे जारी किए गए। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने