नई तहरीक : दुर्ग
छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय रेडियो जॉकी फख्र सिद्धांत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ खास मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जगहों का दौरा किया और जनता से संवाद किया। सुबह 11.30 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से सिद्धार्थ सीएम बघेल के साथ डगनिया (चम्पारण) की ओर रवाना हुए। `इस दौरान सीएम श्री बघेल ने चम्पारण के महाप्रभु वल्लभाचार्य मन्दिर व चम्पेश्वर महादेव का आशिर्वाद लेते हुए राम वन गमन परिपथ में प्रभु श्री राम जी की मूर्ति का लोकार्पण किया। वहां से वे ग्राम तामासिवनी के लिए रवाना हुए। ग्राम तामासिवनी में वे भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और जनता की समस्याओं से सुन उनके निदान के लिए आवश्यक पहल करने अधिकारियों को निर्देशित किया। दोपहर 2 बजे ग्राम तामासिवनी से कार द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल का काफिला ग्राम खोपरा के लिए रवाना हुआ। ग्राम खोपरा में भी भेंट मुलाकात कार्यक्रम आयोजित था। तत्पश्चात ग्राम चण्डी में चण्डी माता मन्दिर का दर्शन कर वे अभनपुर के शासकीय विश्राम गृह पहुंचे जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की और शाम 7.30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए वापस रवाना हुए। दिनभर के इस संपूर्ण वाद-संवाद के दौरान आरजे सिद्धार्थ के साथ मुख्यमंत्री श्री बघेल ने थोड़ा हंसी मजाक और बचपन की यादों को ताजा किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में शिक्षा एवं खेल को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही है दिनभर के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देते हुए छत्तीसगढ़ी भाषा मे पूरा संवाद किया।