Top News

राष्टÑीय सर्व ब्राह्मण समाज का युवक-युवति परिचय सम्मेलन 5 को

नई तहरीक : दुर्ग 
राष्टÑीय सर्व ब्राह्मण समाज का 5 मार्च को सतनाम आश्रम, सांई द्वार, सिविल लाईन में वैवाहिक युवक-युवति परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उसी दिन प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन व सम्मान समारोह भी होगा।
    समाज के प्रवक्ता विमल तिवारी ने बताया कि सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले परिचय सम्मेलन में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के अलावा दिव्यांग, विधवा, विधुर और परित्यक्ता भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रांतीय, जिला, परिक्षेत्रीय व शहर स्तर के पदाधिकारी व सदस्यगण बड़ी तादाद में मौजूद रहेंगे। आयोजन के दौरान दोपहर भोजन की व्यवस्था रहेगी। वैवाहिक परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए 2 मार्च तक 2 सौ रुपए शुल्क के साथ पंजीयन फार्म (बायोडाटा) जमा करने कहा गया है। विस्तÞृत जानकारी के लिए प्रदेश के सर्व ब्राह्Þमण समाज प्रवक्ता विमल तिवारी के अलावा जिला व प्रदेश पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा (9425214564), राष्टÑीय महासचिव व कार्यक्रम प्रभारी शशिकांत तिवारी (9827865157) और उप प्रांताध्यक्ष लेखमणी पांडेय से उनके मोबाईल नंबर (7000273598) पर संपर्क करने कहा गया है। 
    श्री तिवारी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने सुरेंद्र शर्मा, अभिषेक पांडेय, सुमीत शर्मा, पंडित अशोक शर्मा, सुमन पांडेय, हेमंत तिवारी, मंजरी दुबे व प्रीति बेहरा आदि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समाज के चंद्रशेखर पांडेय, जितेंद्र तिवारी, अविनाश तिवारी, नंद किशोर शर्मा, राकेश दुबे, शिवाकांत तिवारी, विपेंद्र तिवारी, विक्की मिश्रा, बृजमोहन तिवारी, राहुल भट्ट, विश्नाथ पाणीग्रही, महेश दुबे, शैल किरण शुक्ला, नमिता शर्मा, संध्या तिवारी, वंदना शर्मा, लीना दुबे, योगिता शर्मा, डा. रतन तिवारी व लक्ष्मीकांत तिवारी आदि ने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की है।  

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने