तराना म्युजिकल ग्रुप की प्रस्तूत्ति
देशभक्ति गीत व भजन की प्रस्तुति का कैदियों ने लिया लुत्फ
सुनील शर्मा : दुर्ग
तराना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल में देशभक्त्ति गीत एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जेल अधीक्षक एसएस तिग्गा के नेतृत्व में केंद्रीय जेल सभागार में बंदियों ने देशभक्ति गीत एवं भजन संध्या का लुफ्त उठाया। म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों के अलावा बंदियों ने भी अपनी गायकी के हुनर को साधा। कार्यक्रम में कांग्रेस युवा नेता कुणाल तिवारी, जेल अधीक्षक एसएस तिग्गा, एसएल ठाकुर जेलर, उप जेल अधीक्षक सहित जेल स्टाफ मौजूद था। कांग्रेस नेता कुणाल तिवारी के सहयोग जेल में बंदियों के लिए विशेष रूप से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में देश के प्रति भावनाएं जागृत करने अपराध बोध से उबरकर उन्हें बेहतर जिंदगी के लिए प्रेरित करना था। जेल में लंबे समय से निरस जिंदगी गुजार रहे कैदियों के लिए संगीतमयी कार्यक्रम का आयोजन उत्साह से भर देने वाला था। तराना म्यूजिकल ग्रुप के गायकों को गाता देख, गायकी का शौक और हुनर रखने वाले कुछ कैदियों ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेल सुपरिटेंडेंट तिग्गा ने कहा, इस तरह के आयोजन से जेल में बंदियों को अपना हुनर दिखाने का जो मौका मिला,उनके लिए उन्होंने कुणाल तिवारी सहित तराना म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यो को के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जेलर एसएल ठाकुर, उप जेल अधीक्षक देवव्रत दास टंडन, चक्कर इंचार्ज साव सहित जेल स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम के पूर्व जेल में मेडिकल कैंप लगाया गया जहजां कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कांग्रेस युवा नेता कुणाल तिवारी के इस कार्य को वहाँ लोगोंं ने सराहा। श्री तिवारी ने सजा पूरी कर निकट भविष्य में रिहा होने वाले कैदियों से बेहतर जीवन जीने प्रेरित किया। बेहतर प्रदेश व समाज के निर्माण में सहयोग दें।
ग्रुप के डायरेक्टर हाजी मिर्जा साजिद बेग ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे से शाम ससात बजे तक चले संगीतमय कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने जनता को नववर्ष की बधाई देते हुए गायकों की हौसला अफजाई की।
शिवनाथ महोत्स्व आयोजन का यह तीसरा वर्ष था। इस मौके पर शिवनाथ नदी तट पर अयोध्या धाम, हरिद्वार और काशी की तर्ज पर 21000 दीप प्रज्वलन के साथ शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य अतिथियों ने महाआरती की। इस मौके पर ग्रुप के डायरेक्टर मिर्जा साजिद बेग, शारिक अली मन्नी, राजेश जैन सराफ, राजेश शर्मा, शफी मिस्त्री, कासिम रायपुरी, दीपक शर्मा, मतीन भाई, अनिल गुप्ता, इस्लाम मोहम्मद खान, पॉली घोष ने नए-पुराने गीत, गजल व भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजक वरुण जोशी, संजय सिंह, एक्स आर्मी फाउंडेशन के संजीत विश्वकर्मा और हरप्रीत सिंह ने सिंगरों सहित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रर्दशन शारिक अली मन्नी व राजेश जैन सराफ ने किया।
जेल अधीक्षक एसएस तिग्गा के नेतृत्व में केंद्रीय जेल सभागार में बंदियों ने देशभक्ति गीत एवं भजन संध्या का लुफ्त उठाया। म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों के अलावा बंदियों ने भी अपनी गायकी के हुनर को साधा। कार्यक्रम में कांग्रेस युवा नेता कुणाल तिवारी, जेल अधीक्षक एसएस तिग्गा, एसएल ठाकुर जेलर, उप जेल अधीक्षक सहित जेल स्टाफ मौजूद था। कांग्रेस नेता कुणाल तिवारी के सहयोग जेल में बंदियों के लिए विशेष रूप से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में देश के प्रति भावनाएं जागृत करने अपराध बोध से उबरकर उन्हें बेहतर जिंदगी के लिए प्रेरित करना था। जेल में लंबे समय से निरस जिंदगी गुजार रहे कैदियों के लिए संगीतमयी कार्यक्रम का आयोजन उत्साह से भर देने वाला था। तराना म्यूजिकल ग्रुप के गायकों को गाता देख, गायकी का शौक और हुनर रखने वाले कुछ कैदियों ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेल सुपरिटेंडेंट तिग्गा ने कहा, इस तरह के आयोजन से जेल में बंदियों को अपना हुनर दिखाने का जो मौका मिला,उनके लिए उन्होंने कुणाल तिवारी सहित तराना म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यो को के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जेलर एसएल ठाकुर, उप जेल अधीक्षक देवव्रत दास टंडन, चक्कर इंचार्ज साव सहित जेल स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम के पूर्व जेल में मेडिकल कैंप लगाया गया जहजां कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कांग्रेस युवा नेता कुणाल तिवारी के इस कार्य को वहाँ लोगोंं ने सराहा। श्री तिवारी ने सजा पूरी कर निकट भविष्य में रिहा होने वाले कैदियों से बेहतर जीवन जीने प्रेरित किया। बेहतर प्रदेश व समाज के निर्माण में सहयोग दें।
इन गायकों ने दी प्रस्तुति
तराना ग्रुप के शारिक अली मन्नी, हाजी मिर्जा साजिद बेग, मोहम्मद साबिर खान, राजेश कुमार जैन, मतीन खान सहित अन्य गायकों ने प्रस्तुति दी। साउंड सिस्टम की जिम्मेदारी ंछवि लाल साहू, ईश्वर साहू व मदन वगैरह ने संभाली। संचालन शारिक अली ने व आभार प्रदशर्न जेल प्रशासन के सुपरिटेंडेंट ने किया।शिवनाथ महोत्सव में साई म्यूजिकल ग्रुप ने दी संगीतमय प्रस्तूत्ति
दुर्ग : नव वर्ष पर आयोजित शिवनाथ महोत्स्व में सांई म्युजिकल ग्रुप इंडिया ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी।ग्रुप के डायरेक्टर हाजी मिर्जा साजिद बेग ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे से शाम ससात बजे तक चले संगीतमय कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने जनता को नववर्ष की बधाई देते हुए गायकों की हौसला अफजाई की।