नई तहरीक : दुर्ग
‘मोर आवास, मोर अधिकार’ सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजपाईयों ने कांग्रेस विधायक अरुण वोरा निवास का घेराव किया। शतरूपा शीतला मंदिर सिविल लाईन में मंडल कार्यकर्ता एकत्रित होकर रैली की शक्ल में विधायक निवास का घेराव करने रवाना हुए। जेल रोड होते हुए भाजपाई विधायक निवास पहुंचे और निवास को पूरी तरह घेर लिया। वहां उन्होंने मटका फोड़ कर आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर, राजेश ताम्रकार, इकराम कुरैशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।