Top News

आनंद सरोवर में आठ दिनों तक बहेगी धर्म की बयार


महाशिवरात्रि पर महापर्व का आयोजन

नई तहरीक : दुर्ग 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाशिवरात्रि महापर्व के आध्यात्मिक रहस्य से जन सामान्य को परिचित कराने ध्वनि एवं प्रकाश से सुसज्जित आठ दिवसीय शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला का आयोजन किया जा रहा है। 

    देश के बारह ज्योतिलिंर्गों का एक ही स्थान में दर्शन, महापर्व का विशेष आकर्षण होगा। इसके अलावा 45 फिट ऊंचा शिवलिंग, अनवरत अनोखा दुग्ध अभिषेक, आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी, शिव व शंकर की चैतन्य झांकी और बच्चों के लिए मूल्य आधारित खेल गतिविधियां महापर्व का विशेष आकर्षण होगा। 

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के बघेरा में स्थित आनंद सरोवर परिसर शहर के कोलाहल और भीड़ से दूर बहुत ही मनोरम और अनूठा दर्शनीय स्थल है, जहां जाने मात्र से मन को सुकून व दिल को आराम महसूस होता है। यहां विशाल आॅडिटोरियम मेडिटेशन कक्ष, सभा कक्ष आदि निर्मित है। आयोजन का समय प्रात: 7:30 से 11:00 तक एवं संध्या 5:00 से रात्रि 9:00 तक निर्धारित है। परमपिता शिव से वरदान प्राप्त करने धर्मप्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने