Top News

बस्ती संपर्क अभियान के तहत लोगों से की भेंट-मुलाकात


नई तहरीक : दुर्ग 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दुर्ग जिला द्वारा बस्ती व प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान के तहत अहिवारा व जेवरा सिरसा मंडल में बस्ती के लोगों से संपर्क किया गया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वेदराम जांगड़े, जिला प्रभारी अश्वन बारले, दुर्ग जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे, जिला महामंत्री महेंद्र बंजारे, हरप्रसाद आदिल, जिला मंत्री संतोष बंजारे, जिला कोषाध्यक्ष राधे कोसरे, भिलाई जिला अध्यक्ष द्वारका चंद्रवंशी, भिलाई जिला प्रभारी टंडन जी, अहिवारा मंडल अध्यक्ष प्रेम देशलहरे, जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष अशोक मंडारे, अशोक भारती, चेतन गायकवाड, कृष्णा बंजारे, अजय डेहरे व अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यों ने बस्ती के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। 


माता-पिता को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरुक

दुर्ग। एल्डरमेन व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा एवं श्री नवयुवक दुर्गा समिती के सदस्यों ने बाल दिवस पर माता-पिता को बच्चों के स्वास्थ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार की स्वास्थ्यगत योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ विभाग द्वारा टीकाकरण कार्ड बना कर दिया गया। इस अवसर पर मितानिन व स्वास्थ विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिविर को हर माह के तीसरे सोमवार को दुर्गा मंच में आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने