सिडनी : आईएनएस, इंडिया
आस्ट्रेलिया के शहर सिडनी के तारोनिगह चिड़ियाघर से पांच शेर बुध की सुबह अपने लोड़र से फरार होने में कामयाब हो गए। हालांकि कुछ देर की कवायद के बाद सभी शेरों को वापस ले आया गया।
बर्तानवी खबररसां इदारे राइटर्ज के मुताबिक शेरों के फरार होने के बाद चिड़ियाघर की इंतेजामिया को अलर्ट जारी करना पड़ा। यहां तक कि रात में चिड़िया घर देखने आने वालों को वापस जाना पड़ा। अलर्ट उस वक़्त जारी किया गया, जब एक वीडीयो फूटेज में एटो नामी नर शेर अपने चार बच्चों के साथ बाहर नजर आया। चिड़ियाघर के रखवाले एक बच्चे को बेहोश कर वापस ले लाए जबकि बाकी चार बाद में अपनी मर्जी से वापस आ गए। चिड़ियाघर इंतेजामिया के मुताबिक शेरों के मर्कजी इलाके से फरार होने के 10 मिनट से भी कम वक़्त में वो अलग-अलग हो गए थे। चिड़ियाघर के एग्जीक्यिूटिव डायरेक्टर ने एक न्यूज कान्फे्रंस में बताया कि लोगों या जानवरों में से कोई भी जखमी नहीं हुआ। उनका कहना था कि चिड़ियाघर में इस तरह के वाकियात से निमटने के लिए इंतिहाई सख़्त हिफाजती प्रोटोकोलज मौजूद हैं और फौरी कार्रवाई की गई।
एक दिन में माईक्रो प्लास्टिक के एक करोड़ टुकड़े खा जाती हैं नीली व्हेल
न्यूयार्क : नीली व्हेल मछलियां हर रोज माईक्रो प्लास्टिक के एक करोड़ टुकड़े खा जाती हैं। इस नई खोज के मुताबिक समुंद्र का कचरा दुनिया के सबसे बड़े जानवर के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है जिसके बारे में इससे पहले नहीं सोचा गया था।
खोज के मुताबिक प्लास्टिक के छोटे टुकड़े गहरे समंद्र से लेकर पहाड़ों और यहां तक कि इंसानी खून में भी पाए गए हैं। नेचर कम्यूनिकेशन्ज नामी पर्चे में शाइआ होने वाली इस मॉडल स्टडी में अंदाजा लगाया गया है कि व्हेल मछलियां प्लास्टिक की कितनी मिकदार रोजाना खा जाती हैं। अमरीकी माहिरीन की कयादत में एक तहकीकी टीम ने कैलीफोर्निया के साहिल पर पाई जाने वाली 191 नीली, पंख और हंप बैक व्हेल पर टैग लगाए ताकि उनकी हरकत का पता लगाया जा सके। व्हेल मछलियों को 50 से 250 मीटर की गहराई में खाना खिलाया गया। जिसके बाद व्हेल के साइज और खुराक का अंदाजा लगाया गया जिसके मुताबिक नीली व्हेल एक दिन में माईक्रो प्लास्टिक के एक करोड़ टुकड़े खा जाती हैं इस हिसाब से वो एक साल में एक अरब से ज्यादा टुकड़े खा जाती हैं।