नई तहरीक : दुर्ग
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 133 वीं जयंती पर प्राथमिक शाला पोटियाकला में वेयरहाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल की उपस्थिति एवं दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों को कंपास, बिस्किट एवं चॉकलेट वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वोरा ने कहा, पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से संबोधित करते थे। चाचा नेहरु ने हमेशा महिलाओं व बच्चों तथा समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को प्राथमिकता दी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने संबोधन में भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना में पंडित नेहरु के योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने एवं आभार प्रदर्शन दक्षिण ब्लॉक प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र वर्मा ने किया। इस मौके पर दक्षिण ब्लॉक उपाध्यक्ष भोज राम यादव, बंटी नवरंग, केडी देवांगन, सतीश पांडे, प्रधान पाठिका सुलेखा सर्पे, शिक्षक एवं शिक्षिका एस. अग्रवाल, एस ठाकुर, सी. सिन्हा, इंदिरा ठाकुर, डी. साहू, शहरुन निसा, समीरा फातिमा, अंजू देशमुख, हेमंत धनकर, एसजी मरकाम, ग्रामवासी कुंज लाल साहू व रोमलाल निषाद सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे।