Top News

लक्षेश्वर धाम में रुद्राभिषेक


दुर्ग महिला मंच का हुआ पुनर्गठन, शहर अध्यक्ष बनीं मंजरी दुबे
 

दुर्ग। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सपाद लक्षेश्वर धाम, सलदा में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक पश्चात प्रदेश के पदाधिकारियों का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयान्द, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, उप प्रांताध्यक्ष लेखमणी पाण्डेय, प्रदेश सचिव सुमन पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच स्वप्निल तिवारी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने समाज की आगामी रूपरेखा की जानकारी दी। 

इस मौके पर दुर्ग महिला मंच का पुनर्गठन किया गया. जिसमें शहर अध्यक्ष मंजरी दुबे, जिला अध्यक्ष प्रीति अजय बेहरा, शहर महासचिव शैल किरण शुक्ला, शहर सह सचिव लीना दुबे, शहर सचिव सविता पाण्डेय आदि को नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदीप पाण्डेय, महेश दुबे, नन्द किशोर शर्मा, रवि तिवारी, विवेक दुबे, राकेश शर्मा, डॉ सुनीता तिवारी, मीना पाण्डेय, अपर्णा चौबे, संध्या तिवारी, योगिता शर्मा, तूलिका तिवारी, रश्मि शर्मा, मंजू पाण्डेय, गीतांजलि तिवारी, क्षमा तिवारी, सुमन शर्मा, उषा चतुवेर्दी, सुधा तिवारी, मनीषा दुबे, शतरूपा मिश्रा, सीमा मिश्रा आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विमल तिवारी ने दी। 


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने