नई तहरीक : भिलाई
सेल्यूट तिरंगा संगठन, छत्तीसगढ़ के प्रथम अधिवेशन में संगीत संध्या के दौरान कासिम रायपुरी को शहीद वीर नारायण सिंह तिरंगा अवार्ड से सम्मानित किया गया। बिलासपुर में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल थे। अध्यक्षता राजेश झा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा संगठन इंडिया ने की। इस दौरान कासिम रायपुरी के अलावा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में कासिम ने गीत, गजल की प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय एकता और विश्व शांति के लिए कासिम एक लाख किलोमीटर की भारत सदभावना यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने सैल्यूट तिरंगा संगठन के अध्यक्ष मनोज ठाकरे व हितेश भाई के प्रति शुक्रिया अदा किया।