नई तहरीक : भिलाई
वीआर कंप्यूटर शिक्षा केन्द्र और बेस्ट चेस कोर्स, चेस माइंड्स लेकर आ रहे हैं। धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में 19 फरवरी को एक दिवसीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट में विजयी प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार स्वरूप ट्राफी के साथ 3 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार 2 हजार नकर व ट्राफी, तीसरा पुरस्कार 1 हजार रुपए नकद व ट्राफी और चौथा पुरस्कार 7 सौ रुपए नकद व ट्राफी दी जाएगी। इसके अलावा दसवें क्रम तक आने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व ट्राफी दी जाएगी। शेष प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा श्रेणी पुरस्कार में बेस्ट अंडर 7, बेस्ट अंडर 11, बेस्ट अंडर 15, सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ वेटरन खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी आदि को पदकों से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में लगभग छ: चक्र होंगे। टाइम कंट्रोल दस मिनट प्रत्येक खिलाड़ी को तीन सेकंड इंक्रीमेंट के साथ मिलेगा। मुख्य निर्णायक आलोक क्षत्रिय बिलासपुर होंगे। प्रतियोगिता के प्रायोजक गुड्डू मोबाइल, गुप्ता इलेक्ट्रिकल्स डोंगरगढ़, सचिन इलेक्ट्रिकल्स डोंगरगढ़, नेशनल फायर डोंगरगढ़ और फास्ट फूड रेस्तरां राजस्थान स्वीट्स हैं। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए वीआर कंप्यूटर शिक्षा केन्द्र, चमन नगर, केदारबाड़ी, डोंगरगढ़ के 8839992882 और 7869456421 मोबाईल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
न्यू राजनांदगांव चेस एसोसिएशन (एनआरसीए) द्वारा समर्थित प्रतियोगिता मोहम्मद अजहर नवाज (अध्यक्ष एनआरसीए) और आजमीना शेख (संस्थापक एनआरसीए) के मार्गदर्शन में होगी। सुदेश मेश्राम, म्युनिसिपल अध्यक्ष डोंगरगढ़, जावेद अख्तर एमडी भारत मोटर्स एंड ट्रांसपोर्ट राजनांदगांव, मुन्नालाल नंदेश्वर शासकीय नेहरू कालेज डोंगरगढ़ विशिष्अ अतिथि होंगे। प्रतियोगिता के आयोजकों में हरिकृष्णा रेड्डी और विजय रेड्डी हैं।
चेस क्लब और अभिषेक चेस क्लास के संस्थापक अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और टीम चेस सिटी रायपुर के फाउंडर विनेश दौलतानी ने खिलाड़ियों के लिए उक्त टूर्नामेंट को रिकमेंड किया है।