Top News

भरी बारिश में हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ता


भाजपा का हर घर तिरंगा पदयात्रा प्रारम्भ 
शहरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत

नई तहरीक : दुर्ग

आजादी का अमृत महोत्सव’ के मौके पर भाजपा द्वारा देशभर में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत चंडी शीतला मंडल में चण्डिका माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकतार्ओं ने भरी बारिश में हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए लोगों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। पदयात्रा के पूर्व नेताओं ने चंडी चौक के ऐतिहासिक स्थल जहां 9 अगस्त 1942 को क्रांति दिवस पर शहर के क्रांतिकारियों द्वारा किए गए मार्च स्थल पर भारत माता की पूजा-अर्चना की गई। वर्तमान में उक्त स्थल पर आर्य समाज स्कूल संचालित है। इस दौरान प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, बालमुकुंद देवांगन, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन पदयात्रा प्रभारी व जिला मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, वरिष्ठ नेता शिव चंद्राकर, अनूप गटागट, विनायक नातू, गजेंद्र यादव, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने हर घर पहुंचेंगे भाजपाई 


आजादी की 75वीं वर्षगाँठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने व हर घर तिरँगा फहराने की अपील के बाद से आमजन उत्साहित हैं। भाजपा द्वारा इसे ऐतिहासिक बनाने शहर के प्रत्येक वार्डो में जाकर लोगों को अपने घरों में झंडारोहण करने प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार से शहर में तिरंगा पद यात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा भारी बारिश के बीच प्रारम्भ होकर पंचमुखी मंदिर, कंकालिन मंदिर, कोष्टा पारा, ढीमर पारा, मठपार वार्ड, नयापारा वार्ड, बघेरा, राजीव नगर वार्ड होते हुए शाम को गया नगर वार्ड 4 पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता प्रमिला गुप्ता, अजय तिवारी, कांतिलाल बोथरा, संजय बोहरा, मनोज अग्रवाल, संतोष तिवारी, महेंद्र दिल्लीवार, मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, देवनारायण चन्द्राकर,,सुनील अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र बंजारे, मनीष साहू, शशि द्वारिका साहू, चमेली साहू, कुमारी साहू, अजित वैद्य, साजन जोशफ, हिमा साहू, आशीष नीमजे, रजनीश श्रीवास्तव, जीत यादव, मनोज शर्मा, प्रकाश ताम्रकार, जितेंद्र साहू, वीरेंद्र तन्ना, मदन बढ़ाई, अजय ब्रह्मभट्ट, अश्वनी चंदेल, राहुल भट्ट, निलेश अग्रवाल, गोविंद देवांगन, राकेश भारती, अरुण अग्रवाल, शुभम साहू, गोपू पटेल, तोमेश साहू, वरुण जोशी, कुमार यादव, मोनू ठाकुर, अशोक श्रीवास्तव, नीलू देवांगन, राजू ढीमर, मंजू तिवारी, सरस्वती शर्मा, अमरीका निर्मलकर, उर्मिला मेश्राम, सीमा साहू, शशिरेखा महिकवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने