नई तहरीक : दुर्ग
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा पिछले दिनों रायपुर के होटल ग्रेंड इम्पीरियल में वार्षिक आम सभा के दौरान प्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक गुरुचरण सिंग होरा, प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया, महासचिव विनोद राठी, अंतराष्ट्रीय शतरंज खिलाडी किरण अग्रवाल, भावना, सचिव हेमंत खूंटे एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप दास द्वारा दुर्ग जिला शतरंज संघ को श्री जलाराम ट्रॉफी राज्य स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा एवं सीनियर महिला शतरंज चयन स्पर्धा के शानदार आयोजन के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जिला शतरंज संघ को यह सम्मान प्रदेश में शतरंज को बढ़ावा देने एवं शानदार आयोजन के लिए दिया गया।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव मिथिलेश बंजारे, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, एसके भगत, नागेश्वर राव, कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी व सहसचिव संजय खंडेलवाल ने अथितियों के हाथ ट्रॉफी ग्रहण किया। जिला शतरंज संघ को सम्मानित किए जाने पर संघ के उपाध्यक्ष दिनेश नालोडे, मोरध्वज चंद्राकर, ललित वर्मा, अजय राय, एसके भगत, सह सचिव पालकी ताम्रकार, दिव्यांशु उपाध्याय, राकी देवांगन एवं हरीश सोनी, जवाहर सिंह राजपूत, मयंक सिंह भारद्वाज सहित अनेक लोगों ने जिला शतरंज संघ की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए संघ के उज्जवल भविष्य के प्रति शुभकामनाएं अर्पित की।