अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम उपविजेता बनी

नई तहरीक : दुर्ग 
भुवनेश्वर ओडिशा में संपन्न अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम उपविजेता बनी जबकि पुरुष टीम ने ग्यारहवें स्थान पर रहते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया। 
अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम उपविजेता बनी
    राष्ट्रीय स्तर पर महिला वर्ग में केरल प्रथम, छत्तीसगढ़ द्वितीय और आंध्र प्रदेश की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग में आरएसबी चेन्नई प्रथम, आरएसबी मुम्बई द्वितीय और सीसीएससीएसबी दिल्ली तृतीय स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ की महिला टीम में सोनिया भगत, अफशा परवीन, रंजना, पूजा यादव और पूजा अकेला शामिल थीं। इसी तरह पुरुष टीम में श्रीहरि, ईश्वर लाल पटेल, एएस कुरैशी और शेष रतन जायसवाल शामिल थे। टीम मैनेजर सुबोध कुमार सिंह और राजेश्वरी ध्रुवंशी थीं। अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ी प्रतिदिन कठिन परिश्रम करतीं हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से शतरंज प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने