नई तहरीक : दुर्ग
विगत दिनों ग्राम अहेरी में गोंड़वाना समाज के तत्वावधान में एकजुटता, आर्थिक, शैक्षणिक और धर्म-संस्कृति परंपरा को लेकर सामाजिक जागृति के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किा गया जिसमें मुख्य रूप से राकेश ठाकुर समाजसेवी, समाज प्रमुख एआर ध्रुव, अनीता ठाकुर सरपंच, रामलाल ठाकुर शंकरलाल ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्तियों द्वारा आदि शक्ति बूढ़ा देव की पूजा-अर्चना से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिता ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण के लिए स्व-सहायता समूह बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर भी काम करने की बात कही। राकेश ठाकुर ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए संगठन में मजबूती लाना जरूरी है। इसके लिए हम सभी को धरातल पर जनजागृति के रूप में काम करने की आवश्यकता है।
एआर ध्रुव ने सगाजनों को समाज की धर्म-संस्कृति और परंपरा को जानने-समझने और मानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लखन नेताम युवा कार्यकर्ता, मनोज युवा कार्यकर्ता, ज्ञानेश्वरी ठाकुर, रोशनी, गीता, अमरीका, किरण, सुनीता, भोजा ठाकुर, गायत्री ठाकुर, चंपा, सेजवती, सुनीता, गायत्री ठाकुर, रेखा ठाकुर, देवकी, किरण, सरस्वती, सरोज, सतरूपा, कुंती ठाकुर, गिरिजा, बदरा ठाकुर, हीरा ठाकुर, खेदिया, गोपी ठाकुर, कुंभ ठाकुर, राम अवतार, लखन, ईश्वर, खिलावन, बीरेन्द्र ठाकुर, रामसुख, संतोशी सहित सगाजन उपस्थित थे।