
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के हजार किलोमीटर मुकम्मल
नई दिल्ली : आईएनएस, इंंडिया
कांग्रेस पार्टी के रुक्न पार्लियामेंट (संसद सदस्य) राहुल गांधी ने पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 43वें दिन का आगाज आंध्रा प्रदेश के कुरनूल के बनवासी गांव से किया।
इस दौरान राहुल गांधी किसानों से मुलाकात करते नजर आए। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कांग्रेस के आफिशियल ट्वीटर अकाउंट से लिखा कि किसान इस मुल्क की जड़ हैं और उसे मजबूत रखना हमारी जिÞम्मेदारी है। याद रहे कि राहुल गांधी की भारत यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। ये सफर अब तक 1000 किलोमीटर से ज्यादा का फासिला तय कर चुका है। अहम बात ये है कि हिन्दोस्तान जोड़ो यात्रा के दौरान 150 दिनों में तकरीबन 3500 किलोमीटर का फासिला तय करने का मन्सूबा है। इस दौरान ये सफर 12 रियास्तों से गुजरेगा। राहुल गांधी ने पे्रस कान्फे्रंस के दौरान कहा कि लोग कांग्रेस को वोट क्यों दें, उन्होंने कहा कि दीगर पार्टियों के मुकाबले कांग्रेस को वोट देने की बहुत सी वजह हैं। पहली ये कि कांग्रेस मुल्क की वाहिद पार्टी है जो हर हिन्दुस्तानी की नुमाइंदगी करती है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस जातपात, बिरादरी, मजहब या रियासत की बुनियाद पर किसी के साथ इमतियाजी सुलूक नहीं करती। इसके अलावा सिर्फ कांग्रेस ही गरीबों, किसानों और मजदूरों के हुकूक की हिफाजत करती है।