जय आनंद मधुकर रतन भवन में आध्यात्मि वातावरण के मध्य धर्म, जागृति का महोत्सव जारी है। आनंद समवशरण में आचार्य सम्राट श्री आनंद ऋषि जी का जन्म महोत्सव धूमधाम से तप, त्याग, जप, अनुष्ठान, आयंबिल एकासना की आराधना के साथ मनाया जा रहा है। आनंद संमवशरण में मंगलवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए युवाचार्य भगवंत श्री महेंद्र ऋषि ने कहा, गुरुदेव आनंद ऋषि एक व्यक्ति नहीं, शक्ति थे। उनके जीवन के अंदर अनेक शक्तियां समाहित थी। हजारों संत सतियों, श्रावक, श्राविकाओं के ज्ञान अर्जन के लिए उन्होंने स्वाध्याय संध की स्थापना की। अनेक जीवन को समता, सदभाव और सकारात्मकता से सींचा है। हमें सभी के अंदर उनकी खूबियों को देखना चाहिए और उससे कुछ अच्छा सीखते हुए कुछ अच्छा करने के भाव मन के अंदर लाना चाहिए। उन्होंने कहा, जिस संस्था में एकता और सद्भाव है, वही संगठन लंबे समय तक टिका रहता है। हमारे अंदर मतभेद हो, लेकिन मन भेद नहीं होना चाहिए।
मालिक बनकर नहीं माली बनकर जीवन को सिंचित करें
उन्होंने कहा, निगेटिवविटी मल्टीप्लाई होती रहती है। नकारात्मकता को बढ़ावा देने से कर्म बंधन होता है और सकारात्मकता हमें अच्छे उद्देश्य की ओर अग्रसर करती है। संघ में शक्ति बढ़ाने के लिए सकारात्मकता में वृद्धि होना अत्यंत आवश्यक है। आचार्य सम्राट का जीवन भी संध समाज की उत्कृष्ट साधना में व्यतीत हुआ है। उनके जीवन का हर पहलू हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
छोटे बच्चे कर रहे जप, तप
आनंद संमवशरण में छोटे-छोटे बच्चे बडी तपस्या करते हुए इतिहास रच रहें हैं। इसी क्रम में युवा और महिला वर्ग भी तपस्या में उत्साह दिखा रहे हैं। किरण देवी संचेती ने आज यूवाचार्य भगवंत के सम्मुख 30 उपवास का संकल्प किया। इसी तरह लेखा संचेती, वर्धमान छतीसा बोहरा, युक्ति बोहरा, तिरुमाला कटारिया, अमन सुराना, रोहित संचेती, प्रियंका चौरड़िया, राखी छतीसाबोहरा, हर्ष देशलहरा, संजू कोठारी, दीपिका करनावट, आनंद पारख, राकेश संचेत, प्रकाश कांकरिया, तनिष्क जैन बड़ी तपस्या की ओर अग्रसर हैं। वर्तमान वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ ने सभी तपस्वियों की अनुमोदना की है।
29 जुलाई को भक्ति गीत संध्या एवं गुणानुवाद सभा
29 जुलाई को आनंद समवशरण में गुणानुवाद सभा एवं रात्रि में भव्य भक्ति समझा संध्या आयोजित की गई है जिसमें शेगांव से गीतकार रोहित लुंकड अपनी टीम के साथ भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। श्रमण संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना, मंत्री टीकम छाजेड़, किशोर संचेती ने सभी वर्ग के लोगों से भक्ति संध्या में उपस्थिति का आग्रह किया है।