Top News

प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने जताया स्कूल शिक्षा मंत्री के प्रति आभार

प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने जताया स्कूल शिक्षा मंत्री के प्रति आभार

✅ नई तहरीक : दुर्ग

    स्कूल शिक्षा विभाग के ट्राइबल क्षेत्र टी संवर्ग में विगत 2013 से लंबित प्राचार्य पदोन्नति की प्रक्रिया पर त्वरित निर्णय लेकर 29 अगस्त को व्याख्याता एवं प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय से 1222  पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना आदेश जारी करने को लेकर प्राचार्य पदोन्नति फोरम के संयोजक अनिल शुक्ला ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मंत्री गजेंद्र यादव का उनके निवास में मिठाई खिलाकर स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया। 
    शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव की सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्राचार्यों की पदस्थापना हो जाने से शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि एवं प्रशानिक कसावट आएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करते ही सबसे पहली फाइल में प्राचार्यों की पदस्थापना को अनुमोदित कर उन्होंने त्वरित निर्णय लेने की कार्य शैली को उजागर किया। मंत्री श्री यादव ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि ई संवर्ग के पदोन्नत प्राचार्यों की भी पदस्थापना आदेश शीघ्र जारी होंगे। पदोन्नति प्राचार्यों में कुछ प्राचार्यों की 31 अगस्त को सेवानिवृत को देखते हुए उन्होंने 29 अगस्त को ही आदेश जारी करने के निर्देश दिए थे। 
    उल्लेखनीय है कि प्राचार्य पदोन्नति फोरम के प्रतिनिधि मंडल ने 28 अगस्त को मंत्री श्री यादव से मिलकर 29 अगस्त को आदेश  जारी करने का अनुरोध किया था ताकि सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिल सके। आभार व्यक्त करने वाले में प्राचार्य पदोन्नति फोरम के मोहसिन अली, देवेंद्र कुमार वर्मा, राजेश द्विवेदी, विकास सिन्हा एवं आरीफ खान शामिल थे
। 

Post a Comment

if you have any suggetion, please write me

और नया पुराने