साईं म्यूजिकल ग्रुप इंडिया द्वारा 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2025, रविवार को गोंडवाना भवन, सिविल लाइंस में देशभक्ति गीतों के गुलदस्ते से सजा जयहिंद महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे। अध्यक्षता संजय बोहरा, छत्तीसगढ़ पशुधन क्रूरता समिति के सदस्य ने की।
26 जनवरी के कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण मुख्य अतिथि सांसद बघेल स्वयं उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्होंने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से शुभकामना संदेश प्रेषित किया था।
समारोह में डा. मुकुंद साव, रउफ कुरैशी, फिरोज खान, शेख शकील, सुल्तान मिर्ज़ा, ज़ाकिर खोखर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर साईं म्यूजिकल ग्रुप, इंडिया दुर्ग द्वारा हमेशा की तरह विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों में अपनी सहभागिता रखने वाली महिलाओं और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इनमें शासकीय अशासकीय विभागों में योगदान देने के लिए प्रीति अजय बेहरा, समाजसेवी मेघा कौर, नसीम बेगम, शाहाना कुरैशी, आबदा खान, समाजसेवी मेघा कौर, शबनम खान, शब्बीर खान, रायपुर से आए छत्तीसगढ़ के मशहूर मंच संचालक सादिक खान, रायपुर उत्कल समाज के अध्यक्ष समारू नायक, रामपुर के जाने माने मूर्तिकार पीलू राम साहू, राजनांदगांव के चित्रकार अरविंद प्रजापति, संगीत के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए मशहूर दूरदर्शन कलाकार एवं कव्वाल शारिक अली मन्नी, सरोज दुबे, परवीन खान, गोंडवाना समाज के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, दिलीप ठाकुर, अनिल पांडे शामिल हैं।
साईं म्यूजिकल ग्रुप इंडिया ग्रुप की गायिका सरोज दुबे, अनिल गुप्ता, सईद खान, शब्बीर खान, आमंत्रित कलाकार परवीन खान, शारिक अली मन्नी, सुनील श्रीवास्तव और और ग्रुप के डायरेक्टर हाजी मिर्जा साजिद बेग द्वारा ए मेरे वतन के लोगोंङ्घ, मेरे देश प्रेमियोंङ्घ, मेरा रंग दे बसंती चोलाङ्घ, जिंदगी की न टूटे लड़ीङ्घ, जहां डाल-डाल पर सोने चिड़याङ्घ, आदि देशभक्ति गीतों के अलावा अन्य सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। ग्रुप के डायरेक्टर हाज़ी मिर्ज़ा साज़िद बेग अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा ग्रुप के सदस्यों शारिक अली मन्नी, सरोज दुबे, अनिल गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव ने ग्रुप के डायरेक्टर हाज़ी मिर्ज़ा साज़िद बेग को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन ग्रुप के सदस्य चारामा के अमृत लाल सिन्हा की माता एवं शब्बीर भाई के पिता के हाल ही में हुए देहावसान पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में विशेष रूप से केएमएस खान, रिटायर्ड डीएसपी, वर्तमान लीगल एडवाइजर देवड़ा हॉस्पिटल, छत्तीसगढ़ मंच के चंद्रिका दत्त चंद्राकर, जाबिर खान, सईद खान, कज्जू भाई, अलीम भाई, लेखराम यादव, अलीम खान, महेंद्र, गोलू, संजय लारोकर, माधुरी लारोकर, हक की आवाज़ की संवाददाता नूर आदि उपस्थित थे। संचालन संयुक्त रूप से शारिक अली मन्नी, अनिल पांडे एवं सुनील श्रीवास्तव ने एवं आभार प्रदर्शन अनिल गुप्ता और डायरेक्टर हाज़ी मिर्ज़ा साज़िद बेग ने किया।